संसद परिसर में राहुल–प्रियंका, दिग्विजय सिंह और बृजमोहन अग्रवाल के साथ RSS नेता की बातचीत, तस्वीर ने मचाई चर्चा

बजट सत्र 2026–27 के दौरान संसद परिसर से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। तस्वीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सहस्त्रबुद्धे और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक साथ नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार ने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि जब राहुल और प्रियंका मकर द्वार से बाहर आ रहे थे, उस वक्त दिग्विजय सिंह आरएसएस नेता सहस्त्रबुद्धे से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने राहुल–प्रियंका का उनसे परिचय कराया और कहा कि वे “बड़े काम के आदमी” हैं। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने सहस्त्रबुद्धे से कुछ देर तक बातचीत की।

बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे रिटायर होकर एक इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बना रहे हैं, जहां कांग्रेस, लेफ्ट और आरएसएस सहित विभिन्न विचारधाराओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और आरएसएस की विचारधाराएं बिल्कुल अलग हैं। दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया कि वे लोगों को आरएसएस की “असल विचारधारा” समझाना चाहते हैं ताकि उसे बेहतर ढंग से समझा जा सके। यह पूरी बातचीत सहस्त्रबुद्धे की मौजूदगी में हुई। बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही में हंगामे के चलते अक्सर स्थगन होता है, और इसी दौरान सांसदों की ऐसी मुलाकातें चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस तस्वीर को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *