रायपुर में CPS स्कूल की दीवार गिरी, 3 बच्चियां घायल, JCB से तोड़फोड़ के दौरान हुआ हादसा

रायपुर के महोबा बाजार इलाके में स्थित CPS स्कूल परिसर की दीवार को JCB से गिराने के दौरान तीन लड़कियां घायल हो गई हैं. घायल बच्चियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है. हादसे में एक नाबालिग का पैर भी टूटा है, जबकि दो बच्चियों को चोटें आई है. स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद घायल लड़कियों के पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. CPS स्कूल की दीवार गिरने से इस हादसे में हिमांशी मेहर, नंदिनी साहू और रोशनी मेहर नाम की तीन बच्चियां घायल हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्कूल परिसर की दीवार गिरी है. उस स्कूल का संचालन राकेश चतुर्वेदी करते हैं. ऐसे में बच्चों के पिता ने स्कूल प्रबंधन सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

रायपुर के महोबा बाजार इलाके में CPS स्कूल है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा गार्डन में जेसीबी मशीन से मिट्टी के लेबलिंग का काम करवाया जा रहा था. शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे जेसीबी की टक्कर से स्कूल परिसर की दीवार अचानक गिर गई. उस समय वहीं पर तीनों लड़कियां खेल रहीं थीं. घायल बच्चियों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे. जिस जगह पर तोड़फोड़ की जा रही थी वहां बच्चों की आवाजाही बनी हुई थी. हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से तुरंत पुलिस को भी सूचना दे दी गई. बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.