झील में धीरे-धीरे समाते दिखे 33 फीट लंबे दो विशाल जीव
स्कॉटलैंड की मशहूर झील लॉक नेस इन दिनों चर्चा में, जिसके पीछे की वजह हैं ऐसे रहस्यमयी (creatures) जीव, जिनके दिखने से इन दिनों लोगों में चर्चा का माहौल गर्म है. दरअसल, एक आयरिश हंटर ने लाइव वेबकैम के जरिए दो बेहद विशाल रहस्यमयी जीवों को पानी में धीरे-धीरे समाते देखा है. ये दावा ऐसे वक्त में सामने आया है जब उस एरिया में रहस्यमयी जीवों की हलचल पहले से काफी बढ़ गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, Eoin Fagan नाम के एक रहस्यमयी जीव हंटर ने आयरलैंड के काउंटी डोनेगल में अपने घर पर बैठे-बैठे लॉक नेस के लाइव वेबकैम (live webcam) पर कुछ ऐसा देख लिया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. 9 जुलाई की दोपहर करीब 3.29 बजे उन्हें पानी के अंदर दो विशाल आकार वाली चीज तैरती हुई नजर आईं. ये दोनों ही रहस्यमयी जीव पानी पर तैरने के बाद धीरे-धीरे नीचे गहराई में गायब हो गए.
Eoin का कहना है कि ये दोनों ही जीव किसी छोटी क्रूजर बोट के बराबर बड़े थे, जिनकी लंबाई करीब 23 से 33 फीट के आसपास रही होगी. उन्होंने इस बात की पुष्टि के लिए उसी जगह से गुजर रही एक बोट की फोटो से इसका मिलान भी किया. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि पानी में डूबे ये जीव एक झटके में ओझल नहीं हुए, बल्कि करीब 15 सेकेंड के डिफरेंस पर धीरे-धीरे झील के पानी में समा गए.
यूं तो लॉक नेस झील में सील जैसे जीव देखने को मिल जाते हैं, जो करीब आठ फीट तक लंबे होते हैं. Eoin के मुताबिक ये दोनों जीव किसी भी कॉमन जलीय जीव से बहुत ज्यादा बड़े थे. उनका मानना है कि इतनी विशालकाय प्रजाति का इतने सालों से इंसान की नजरों से बचकर झील की गहराई में रहना अपने आप में बहुत बड़ा रहस्य है. जब ये दोनों जीव दिखाई दे रहे थे, उस वक्त मौसम थोड़ा बादलों वाला था और हवा से पानी में हल्की लहरें उठ रही थीं.
बताया जा रहा है कि, हाल के दिनों में इस इलाके से रहस्यमयी शेप्स को देखे जाने की कई खबरें सामने आई हैं. ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक 9 साल की क्रिस्टल ने भी दावा किया था कि, उसने बोट पर सफर करते हुए पानी के ऊपर एक अजीब सिर देखा था. इन घटनाओं के बाद से लोगों और जानकारों के बीच इस पुरानी पहेली को सुलझाने की दिलचस्पी एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ गई है.
