बालोद में अब अपराधियों और यातायात नियम तोड़ने वालो की खैर नहीं.. लग रहे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले में अब अपराधियों और यातायात नियम तोड़ने वालों की निगरानी तीसरी आंख यानी हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से होगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त पहल करते हुए शुरुआती चरण में आठ चिन्हित स्थानों पर ये कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर इनकी स्थापना पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले भी कुछ चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए गए थे, लेकिन सड़क निर्माण कार्य के दौरान उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस विभाग मुख्यतः निजी संस्थानों के कैमरों पर ही निर्भर था। अब प्रशासन ने खुद की स्थायी निगरानी व्यवस्था खड़ी करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में बालोद जिले में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़े हैं। साथ ही कई लोग यातायात नियम तोड़कर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाई-रेजोल्यूशन तकनीक से लैस ये कैमरे न केवल स्पष्ट तस्वीर देंगे बल्कि वाहनों के नंबर प्लेट जैसी छोटी-छोटी जानकारी भी आसानी से कैद कर लेंगे। इससे अपराधियों की पहचान करना और फरार आरोपियों को पकड़ना आसान होगा।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी प्रमुख स्थानों को चुना गया हैझलमला के तीन प्रमुख चौकपरसोदा चौक, घोटिया चौक और मुख्य चौकइसके तहत शामिल किए गए हैंशहर के साथ-साथ अन्य विकासखंड मुख्यालयों में भी आगे इसे विस्तार देने की योजना है

ये कैमरे आधुनिक तकनीक से लैस होंगेइनमें नाइट विजन, हाई-रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग और 360 डिग्री कवरेज की सुविधा होगीप्रशासन का मानना है कि इन कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित किया जा सकेगा और अपराध नियंत्रण में भी बड़ी मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *