शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 77 लाख की ठगी, डबल प्रॉफिट का दिया था लालच, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई: सुपेला पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैयह कार्रवाई ऐरिना कौप्टिल कंपनी के खिलाफ की गई है, जिस पर निवेशकों से ठगी का आरोप है। पुलिस ने पीड़ितों से शिकायत मिलने के बाद कंपनी के डाटा एंट्री ऑपरेटर और वर्किंग स्टॉफ को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सुपेला पुलिस अब इस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी का सील पैड और सीसीटीवी डीव्हीआर सहित कंप्यूटर दफ्तर से जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है. सुपेला पुलिस के मुताबिक मौके से एक पैसे गिनने की मशीन भी मिली है. बताया जा रहा है कि निवेशक जो पैसे यहां लेकर आते थे उन पैसों को यहां इसी मशीन के जरिए गिना जाता था. इससे इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी ज्यादा मात्रा में यहां पैसों का लेन देन होता था.

सुपेला पुलिस अब कंपनी के संचालक और मैनेजर की तलाश कर रही है. दोनों लोग पुलिस की दबिश के बाद से ही फरार हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरियादी प्रिंस चन्द्राकर (38 साल) निवासी गौरी नगर, धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था. प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 26 अक्टूबर से 4 नवंबर को ऐरिना कौप्टिल कार्यालय स्मृति नगर सुपेला के संचालक योगेश साहू एवं मैनेजर मेघा साहू से उसने मुलाकात की. उसके बाद उसने कंपनी के कलेक्शन ऐजेन्ट एवं एकाउन्टेट गौरव साना, जंयत कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर, अरुण सरकार जो वर्किंग स्टाफ है उससे मिला. सबने मिलकर उसे कम्पनी में अच्छे लाभांश एवं रकम दोगुणा होने की बात बताकर बड़ी रकम का निवेश कराया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित को आरोपियों ने रकम निवेश कराकर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफा दिये जाने का विश्वास दिलाया. रकम को दोगुणा कर वापस करने का झांसा देकर यतीन्द्र चन्द्राकर से कुल 77 लाख ले लिए. पीड़ित को जब अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *