IPL में आज दिल्ली का सामने बेंगलुरु से, पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद हारी थी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 264 रन बनाने के बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए यह मैच अहम है। एक और हार प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है।

IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं। RCB ने 19 और दिल्ली ने 13 जीते हैं। एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। 2013 में बेंगलुरु में एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, जिसे RCB ने जीता था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक दिल्ली ने बेंगलुरु में जीता, जबकि दूसरा RCB ने दिल्ली में जीता।

दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टीम को मजबूती देते हैं। देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म में वापसी से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने डेथ ओवर्स में कसी गेंदबाजी कर जीत पक्की की थी। विराट कोहली 328 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं। भुवनेश्वर कुमार 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।