दिल्ली MCD उपचुनाव : BJP को 2 सीटों का नुकसान, 9 से घटकर 7 सीटें हुईं, AAP को 3 सीटें, कांग्रेस का खाता खुला

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस-ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक पर जीत हासिल की है। इससे पहले 12 वार्डों में से 9 भाजपा और 3 आप के पास थे। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। बीजेपी ने जिन वार्डों में जीत दर्ज की उनमें द्वारका-बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, शालीमार बाग-बी, विनोद नगर और चांदनी चौक शामिल हैं। आप ने नरैना, मुण्डका, डाक्षिणपुरी और एक अन्य सीट जीती। कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने संगम विहारA से 3628 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। यह कांग्रेस की एकमात्र जीत रही। चांदनी महल से AIFB के मोहम्मद इमरान जीते। इन 12 वार्डों में मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 38.51% रहा, जो 2022 में 250 वार्डों पर हुए चुनावों के 50.47% टर्नआउट से काफी कम है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग हुई थीइस चुनाव में 51 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार मतदान प्रतिशत 38.51% रहा। इन 12 सीटों से 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं। जबकि द्वारका बी सीट 2024 में खाली हुई थी, जब यहां की पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

रिजल्ट आने के बाद अब दिल्ली MCD में भाजपा के 123, आप के 102, कांग्रेस के 9 और 16 अन्य हो गए हैं। इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों ने सभी 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बाकी 15 उम्मीदवार अन्य दल या निर्दलीय थे। कुल उम्मीदवारों में 50 प्रतिशत से ज्यादा यानी 26 महिला उम्मीदवार थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *