डिलीवरी बॉय ने परफ्यूम लगाया तो दुकान मालिक ने पीटा, स्टोर में मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे…Video

पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके में एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले 18 साल के डिलीवरी बॉय को स्टोर मालिक ने दुकान में ही मुर्गा बनाया और उसके साथ मारपीट कीइस लड़के ने परफ्यूम का इस्तेमाल कर लिया थाजिस पर ओनर ने उसके साथ बदसलूकी कीडिलीवरी बॉय की पहचान ओल्ड कोंडली के रहने वाले ऋषा कुमार के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक यह घटना 6 जनवरी की है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुमार और स्टोर मालिक के बीच यह घटना तब हुई, जब उसने दुकान से परफ्यूम निकालकर खुद पर छिड़का। मालिक ने यह देख लिया और उसे डांटना शुरू कर दिया। दुकान मालिक ने पहले उसे मुर्गा बनाए रखा बाद में उसे सबके सामने कई थप्पड़ मारे। इसके बाद, कुमार पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस शोरूम मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी ने बताया ऋषा कुमार उर्फ लाला बाबू, हरिजन बस्ती, ओल्ड कोंडली में परिवार के साथ रहता है। वह जेप्टो कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता हैपीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

वीडियो इंडियन व डेली यूथ कांग्रेस के एक्स (सोशल मीडिया) हैंडल से भी पोस्ट करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। 43 सेकंड का वीडियो 6 जनवरी का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित शोरूम की खाली जगह पर मुर्गा बना हुआ है। कुछ देर बाद वह खड़ा हो जाता है। इसके बाद शोरूम का मालिक मौके पर आता है और पीड़ित पर एक के बाद एक कार कई थप्पड़ जड़ देता है।