दिग्विजय सिंह ने घर पर लगाया पोस्टर, लिखा- चंदा चोर मेरे घर न आएं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला। इसे लेकर उन्होंने भोपाल स्थित अपने निवास के बाहर एक पोस्टर लगा दिया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश द्वारा दिए गए चंदे के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निषेध है।’ यही नहीं, दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा निकालने का भी ऐलान किया है। उनका कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी।

अब सियासी गलियारों में इस कदम के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह को यूं ही राजनीति का चाणक्य नहीं कहा जाता। वे जब भी कोई कदम उठाते हैं, उसके पीछे कोई न कोई राजनीतिक या सामाजिक संदेश जरूर छिपा होता है।