छतरपुर : दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से बागेश्वर धाम में सनसनी, प्रवचन पंडाल के नीचे मिले शव
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में प्रवचन पंडाल के नीचे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पहचान हेतु सुरक्षित रखा है। मर्ग कायम कर मौत के कारणों और दोनों की पहचान की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। बमीठा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी पहचान क्या है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
