देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जम्मू से कन्याकुमारी तक सीधी कनेक्टिविटी
भारत में रेलवे सिर्फ एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है. आज भी बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसी अनोखी ट्रेन भी है जो 12 राज्य को एक साथ जोड़ता है. Himsagar Express भारत की उन खास ट्रेनों में शामिल है, जो अपने लंबे रूट और अनोखे सफर के लिए जानी जाती हैं. देश में कई ऐसे रेल मार्ग हैं, जहां यात्रा पूरी करने में 3 से 4 दिन तक का समय लग जाता है, लेकिन यह ट्रेन अपने आप में अलग पहचान रखती है क्योंकि यह एक साथ कई राज्यों को जोड़ती है. यह ट्रेन देश के उत्तर में स्थित Shri Mata Vaishno Devi Katra से चलकर दक्षिण के अंतिम छोर Kanyakumari तक जाती है. करीब 3790 किलोमीटर लंबा यह सफर इसे भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में शामिल करता है. यही वजह है कि इसे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक मजबूत कड़ी माना जाता है.
इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने पूरे रूट में 12 राज्यों से होकर गुजरती है. इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. अपने इस लंबे सफर के दौरान यह लगभग 69 रेलवे स्टेशनों पर रुकती है, जिससे लाखों यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलती है.
इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव दक्षिण रेलवे के जिम्मे है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें अलग-अलग श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं, जैसे एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल डिब्बे हैं.आमतौर पर इस ट्रेन में करीब 20 कोच होते हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाते हैं.
पूरे रूट को तय करने में इस ट्रेन को करीब 3 दिन (लगभग 70 से अधिक घंटे) का समय लगता है. इतना लंबा सफर तय करते हुए यह ट्रेन न केवल दूरी कम करती है, बल्कि भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को भी एक साथ जोड़ती है.
कुल मिलाकर, Himsagar Express सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत के उत्तर से दक्षिण तक फैली एक अनोखी यात्रा है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों को एक धागे में पिरोने का काम करती है.
