CJP और सरकार की टेबल टॉक 50 मिनट चली

कॉकरोच जनता पार्टी ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी बीच सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार ने उनसे कई मुद्दों पर आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और विपक्ष के नेता भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं.

CJP लंबे समय से NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आंदोलन कर रही है. संगठन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहा है. 20 जुलाई को जब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ मार्च कर रहे थे, तब पुलिस से उनकी झड़प हो गई. इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, वहीं 118 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं. रात के समय PM नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. वहीं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया. कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने के आरोप भी लगे, जिसे सोनम वांगचुक की पत्नी ने गलत बताया.

अब CJP ने 24 जुलाई को देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे शहरों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन की मुख्य मांग अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बन गई है.

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी के डेलिगेशन सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग चल रही है.

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई है. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में सौरभ दास आशोतष रंका शामिल हैं. वहीं सरकार की ओर से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद हैं