राज्यसभा में हंगामे के बीच वंदे मातरम् बिल पेश, कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वंदे मातरम् बिल पेश कर दिया. इस बिल पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी और उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.
नित्यानंद राय ने कहा कि विधेयक का जो लोग अपमान कर रहे हैं. वह सदन को गुमराह कर रहे हैं. नित्यानंद राय ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 पेश कर दिया है. इस बिल को वंदे मातरम् बिल भी कहा जा रहा है.
