41 की उम्र में मां बनीं ‘TV की बहू’ दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वा बेटों को दिया जन्म, बोली- करण-अर्जुन आ गए

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की है. 41 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने गुड शेयर करते हुए लिखा कि हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं. भगवान ने कहा डबल लो. वो लिखती हैं कि हमारे घर दो जुड़वा बेटे आए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फाइनली इंतजार खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि द बॉयज आ गए हैं और जिंदगी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. दो जुड़वा बेटों की मां बनीं दिव्यांका ने कहा कि मेरे करन-अर्जून आ गए. इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत में मुझे आपकी मोहब्बत और दुआओँ की जरूरत है.

सोशल मीडिया पर दिव्यांका को बधाई देने वालों का तांता लग रहा है. हर कोई एक्ट्रेस की खुशी में खुश दिख रहा है. दिव्यांका लंबे समय से मां बनने का इंतजार कर रही थीं. शादी के 10 साल बाद उनका मां बनने का सपना पूरा हुआ.