डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया ने ही किया प्रस्तावित, 3 बजे देंगे इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया. सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए तीन बजे का समय मांगा है. सिद्धारमैया तीन बजे लोकभवन पहुंचकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है. राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं. ऐसे में सिद्धारमैया अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंपेंगे.