‘लव-ट्रैप’ कंट्रोवर्सी…DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, रायपुर के कारोबारी ने लगाए थे 2.5 करोड़ ऐंठने के आरोप

छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। DSP कल्पना वर्मा पर दंतेवाड़ा में पोस्टिंग के दौरान कई गंभीर आरोप लगे थे। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। कारोबारी ने आरोप लगाए थे कि DSP कल्पना वर्मा ने प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठे थे। इसके साथ ही नक्सलियों की सीक्रेट जानकारी भी लीक की थी। कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाया कि 2021 से DSP ने लव ट्रैप में फंसाकर उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। टंडन ने बताया कि करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी और दूसरी महंगे गिफ्ट भी शामिल थे।

कारोबारी दीपक टंडन ने दावा किया कि शिकायत के बाद भी उन्हें कार और ज्वेलरी वापस नहीं मिली हैं। उन्होंने DSP कल्पना से वापस करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। DSP कल्पना वर्मा की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ। शिकायत की प्राथमिक जांच को सरकार ने गंभीर माना है। निलंबन अवधि के दौरान कल्पना वर्मा पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान से अटैच रहेंगी। 2 हफ्ते पहले जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *