दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक? प्लेन में सवार हैं 150 यात्री, बचाने को भागे इजरायली फाइटर जेट्स
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान ने कुछ देर पहले सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय आपातकालीन संकेत भेजा. इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदलना शुरू कर दिया. फ्लाइट ट्रैकिंग के मुताबिक फ्लाईदुबई की इस उड़ान ने पहले 7700 स्क्वॉक कोड भेजा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी गंभीर आपात स्थिति का संकेत होता है. कुछ समय बाद विमान से 7500 कोड प्रसारित हुआ, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर विमान के हाईजैक होने या किसी गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति में किया जाता है.
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrw pic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
