भारत को मिला 9वां गोल्ड, शूटिंग में नीरू-चेनई ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है. मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के रोमांचक फाइनल में कीनन चेनाई और नीरू ढांडा की शानदार जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय जोड़ी ने कुल 32 अंकों के साथ ईरान को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत हासिल की.

इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय जोड़ी ने 34 निशानों का नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. शुरुआती दौर में चार शॉट चूकने के बाद, नीरू और कीनन ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों राउंड में परफेक्ट निशाने साधे. नीरू ढांडा का यह इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड मेडल है.

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गजब का जज्बा दिखाते हुए फाइनल में शानदार एंट्री कर ली है. उन्होंने संयम और बेहतरीन डिफेंस का बेहतरीन नजारा पेश किया. आखिरी राउंड में जब कजाख बॉक्सर ने पूरी ताकत झोंक दी, तब भी लवलीना ने सूझबूझ से मुकाबला संभाला. अंत में 3-2 के रोमांचक स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज कर उन्होंने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है.

भारत ने आज अब तक तीन गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल कर ली है.चिकिथा, प्रितिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

इसके अलावा महिला और पुरुष टीम के सेमीफाइनल मुकाबले भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले जाएंगे. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सामने होगी. आज का मैच जीतने पर टीम न सिर्फ फाइनल में पहुंचेगी, बल्कि ओलंपिक का सीधा टिकट भी पक्का कर लेगी. उधर, बॉक्सिंग में प्रिया घंघास (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और कपिल पोखरिया (90 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलकर देश के लिए मेडल का रंग और पक्का करने उतरेंगे.