दुर्गापुर गैंगरेप केस : पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन, महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पीड़ित के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। पिता ने कहा- वह (मुख्यमंत्री) भी एक महिला हैं। वह (ममता बनर्जी) इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकती हैं? उन्होंने कहा- क्या महिलाओं को अपनी नौकरी छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए? ऐसा लगता है कि बंगाल औरंगजेब के शासन में है। मैं अपनी बेटी को वापस ओडिशा ले जाना चाहता हूं। उसकी जिंदगी पहले है, उसका करियर बाद में। दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़ित ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई।
CM ममता ने 12 अक्टूबर को कहा था– मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए। पीड़ित रात के 12:30 बजे बाहर कैसे आ गई।
ममता ने आगे कहा- लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
ममता के इस बयान के बाद बंगाल भाजपा ने उनकी कड़ी आलोचना की। इसके बाद ममता ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- मीडिया ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। आप मुझसे एक सवाल पूछते हैं, मैं उसका जवाब देती हूं। इस तरह की राजनीति न करें।
दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। पीड़ित के मुताबिक, वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। उसका दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की। पुलिस ने 11 अक्टूबर को बताया कि पीड़ित ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।