दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के तीव्रता चार मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये। भूकंप की तीव्रता चार मापी गयी और भूकंप का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे और घरों में रखे बर्तन खड़कने लगे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निगल आये।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 28.59 डिग्री उत्तर अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर, जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। दिल्ली पुलिस ने किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों से आपातकालीन सेवा 112 पर डायल करने की सलाह दी है। अभी तक किसी तरह के जनहानि और नुकसान सामने नहीं आयी है।
दिल्ली-NCR में आज सुबह तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए।
भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, केंद्र दिल्ली में था। किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।#Earthquake #DelhiNCR #BreakingNews pic.twitter.com/xf45Bw3Xis
— अरुण कुमार सिंह (@Arunk750) February 17, 2025