मणिपुर में कल बुधवार लगातार दो भूकंप आए। इनमें से एक की तीव्रता 5.7 थी। भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, 5.7 तीव्रता का भूकंप सुबह 11.06 बजे आया। शिलांग में क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक इसका केंद्र इंफाल पूर्वी जिले के याइरीपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में और 110 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके असम, मेघालय और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। मणिपुर में दोपहर 12.20 बजे 4.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। भूकंप का केंद्र राज्य के कामजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद मणिपुर में कई इमारतों में दरारें देखी गईं।
