दिल्ली-NCR समेत देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए
दिल्ली-NCR समेत यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चमोली, उत्तराखंड में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। भूकंप के झटके मेरठ, मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में भी महसूस किए गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। दिल्ली-एनसीआर में तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को फोन करके कंफर्म करने लगे कि क्या भूकंप आया है?
हालांकि खबर लिखे जाने तक भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। दिल्ली-एनसीआर में भी किसी तरह के जान-माल की हानि की बात नहीं सुनी गई है।
