भारत में दो साल के भीतर उड़ेंगे स्वदेशी यात्री विमान
मोदी सरकार ने भारत के पहले स्वदेशी यात्री हवाई जहाज को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि आने वाले दो वर्षों में देश में बने स्वदेशी यात्री विमान उड़ान बनने लगेंगे। सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू के अनुसार स्वदेशी यात्री विमानों को निर्माण ज्वाइंट वेंचर में होगा। उन्होंने दिल्ली में इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के सिंपोजियम में यह बातें कही हैं।
एविएशन सेक्टर में तेज विकास का दावा
राममोहन नायडू के अनुसार स्वदेशी यात्री विमान ज्वाइंट वेंचर में संभव होगा और उनका दावा कि देश में यह पूरा इकोसिस्टम तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
नायडू के मुताबिक एयरलाइंस कंपनियों के 1,600 से ज्यादा विमानों के ऑर्डर हैं, जिसकी कीमत 100 बिलियन डॉलर अनुमानित है।
उन्होंने एविएशन सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग के लिए बेहतरीन मटेरियल के इस्तेमाल और सक्षम लोगों को शामिल करने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए ‘हम बेहतरीन नीति बना सकते हैं।’
भारत में 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट बनेंगे
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक आने वाले 10 वर्षों में 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट बनने की संभावना है।
इस समय देश में 164 एयरपोर्ट हैं और घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के पास करीब 850 विमानों का बेड़ा है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार इस समय बोइंग और एयरबस जैसी एयरक्राफ्ट बनाने वाले कंपनियां अपने कंपोनेंट और सर्विस भारत भेजती हैं, जिसकी कीमत करीब 4 बिलियन डॉलर है।
इस दशक में यह रकम बढ़कर 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
नायडू का कहना है कि भारत वैश्विक शांति का केंद्र भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डोमेस्टिक एविएशन मार्केट में से एक है और डिफेंस प्रोजेक्ट के हब के रूप में भी उभर रहा है।
