‘हम चुनाव हारे नहीं हराया गया, EC सबसे बड़ा विलेन…’, बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है. ममता ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा. मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा. चुनाव आयोग मुख्य विलेन है. एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए. बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है. बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया. राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया. इन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. कल अखिलेश यादव आ रहे हैं.
ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं. मुझे कुछ काम करने हैं. लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे लोगों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर भी हमले किए. बीजेपी ने उनसे कहा कि हम तुम्हारा रेप करेंगे.
ममता ने कहा कि बीजेपी ने अपने गुंड़ों के साथ हमले करने शुरू कर दिए है. पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. हमने नारा दिया था- बदलाव चाहिए, बदला नहीं. ये जवानों की वाहिनी है या गुंडों की वाहिनी है?
उन्होंने कहा कि पहले राउंड की काउंटिंग के बाद ही मीडिया ने कहना शुरू कर दिया था कि बीजेपी इतनी सीटों पर आगे है. बीजेपी के गुंडों ने मुझ पर भी हमला किया. मेरी पीठ और पेट पर लात मारी गई.
