छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 2 अप्रैल को KTS तुलसी-फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल हो रहा खत्म

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा चुनावी अपडेट सामने आया है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक 16 मार्च 2026 को वोटिंग होगी और इसी दिन शाम को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इन दोनों सीटों पर वर्तमान सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। इन सीटों पर फिलहाल केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं। दोनों का कार्यकाल खत्म होते ही 3 अप्रैल 2026 से नए सांसदों की सदस्यता प्रभावी मानी जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम :

26 फरवरी 2026: अधिसूचना जारी

5 मार्च 2026: नामांकन की अंतिम तारीख

6 मार्च 2026: नामांकन पत्रों की जांच

9 मार्च 2026: नाम वापसी की अंतिम तारीख

16 मार्च 2026: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान

16 मार्च 2026: शाम 5 बजे से मतगणना

20 मार्च 2026: चुनाव प्रक्रिया पूरी

केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं और संसद में संवैधानिक व कानूनी मामलों पर मुखर भूमिका निभाते रहे हैं।

फूलो देवी नेताम बस्तर अंचल से आने वाली आदिवासी नेता हैं, जो सामाजिक और जनजातीय मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *