CG : धरमजयगढ़ से रायगढ़ के जंगल पहुंचे 97 हाथी, जिले में 152 हाथियों की मौजूदगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में अलग-अलग जंगल में 152 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है, तो वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को अकेले जंगल जाने से मना कर रहा है। पिछले दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या 90 से ज्यादा थी, लेकिन अब अलग-अलग हाथियों का दल रायगढ़ के जंगल में आ पहुंचा है। रविवार की रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी विचरण कर रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा हाथी घरघोड़ा रेंज के कुडुमकेला क्षेत्र में 42 और देहरीडीह क्षेत्र में 23 हाथी मौजूद हैं। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 10 हाथी हैं। बाकी जंगल में अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। रविवार की शाम को भी क्रोंधा से सेमीपाली रोड पर 2 हाथियों पार होते देखा गया। जिसके बाद हाथी मित्र दल द्वारा आसपास के गांव में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि 2 वन मंडल में 152 हाथी हैं और इसमें मादा हाथियों की संख्या ज्यादा है। इसमें रायगढ़ वन मंडल नर 20, मादा 51 और 26 शावक हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में नर 14, मादा 22 और शावक 19 हैं। कुल नर हाथी की संख्या 34, शावक 45 और मादा हाथी 73 हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *