हॉकी वर्ल्डकप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया

भारतीय टीम मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से हार गई है। सोमवार को एम्सटेलवीन के वैगेनर स्टेडियम में भारत हाफ टाइम तक 2-1 से आगे था। लेकिन, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने तीन गोल कर मैच पलट दिया। इस हार के साथ वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का इंतजार 32 साल का हो गया। उसने आखिरी बार 1994 में इंग्लैंड को हराया था। इंडिया का अगला मैच 19 अगस्त को पाकिस्तान से होगा।

भारत ने तेज शुरुआत की। उसे छठे मिनट में गोल का मौका मिला, लेकिन जरमनप्रीत सिंह का शॉर्ट गोल पोस्ट के बाहर चला गया।

14वें मिनट में निकोलस बंडुराक पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उनका शॉर्ट इतना तेज था कि भारतीय गोलकीपर मोहित रिएक्ट तक नहीं कर सके।

शुरुआती 15 मिनट में पिछड़ने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने 17वें मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

24वें मिनट में हर्दिक और अभिषेक ने शानदार मूव बनाया। इस पर दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।

39वें मिनट में स्टुअर्ट रशमेयर ने शानदार फ्लिक से डिफ्लेक्ट कर गोल कर दिया। यहां इंग्लैंड ने स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

44वें मिनट में रशमेयर ने गेंद हेनरी क्रॉफ्ट के पास पहुंचाई। क्रॉफ्ट ने जोरदार हिट लगाकर गोल पोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया। यहां इंग्लैंड 3-1 से आगे हो गया।

51वें मिनट में गोल का मौका मिला। लेकिन अभिषेक का शॉर्ट गोल पोस्ट के बेहद करीब से बाहर निकल गई।

54वें मिनट में बंडुराक ने इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। उन्होंने सुमित के पैर पर गेंद मारी। इस मौके पर बंडुराक ने गोल किया। उन्होंने पेनल्टी पर दूसरा गोल किया।

इंग्लैंड ने पूल-डी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम दो मैचों में दो जीत के साथ टॉप पर है। भारत के खाते में एक जीत और एक हार है।