अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 6 बच्चों की मौत, 100 घायल
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। धमाका अंडार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास बने घर में हुआ। इस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे। उन्होंने वहां डायनामाइट रखा हुआ था। इसी में विस्फोट हुआ। घटना के बाद जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले अगस्त में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर पर हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ था। इसमें 9 से 14 साल की उम्र के 40 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे।
