पाकिस्तान : आटे के लिए तरसे लोग, 20 किलो का बैग 3600 पाकिस्तानी रुपए!
पाकिस्तान में आटे की कीमतों को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 किलो आटे के बैग की कीमत 3600 पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच गई है। पेशावर में 20 रुपए की रोटी अब 30 रुपए में बिकने की बात सामने आई है, जबकि कुछ इलाकों में रोटी की बिक्री प्रभावित होने और सब्सिडी वाले आटे के बाजार से लगभग गायब होने का दावा किया जा रहा है। बढ़ती कीमतों ने पाकिस्तान में खाद्य महंगाई और आम लोगों की मुश्किलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
