मधुबनी में नकली सोयाबीन तेल बरामद, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी
बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर में भारत-नेपाल सीमा के समीप नकली सोयाबीन तेल की बिक्री का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मधवापुर पुलिस ने एक दुकान से बड़ी मात्रा में नकली सोयाबीन तेल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, आईबी इन्वेस्टीगेशन एंड डिडेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के जांच पदाधिकारी गिरजा शंकर यादव ने मधवापुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मधवापुर स्थित गणेश स्टोर पर छापेमारी की।
