धान टोकन नहीं मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला.. हालत-गंभीर, महासमुंद में धान बेचने 3 दिनों से परेशान था

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा में एक 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह धान बेचने के लिए टोकनमिलने से परेशान थाबार-बार प्रयास करने के बाद भी टोकन न मिलने से हताश किसान ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना बागबहरा थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा निवासी किसान मनबोध गांडा पिछले कई दिनों से धान बेचने के लिए टोकन लेने की कोशिश कर रहा था। परिजनों के अनुसार, वह लगातार च्वाइस सेंटर जाकर ऑनलाइन टोकन कटाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सिस्टम में उसका नाम नहीं दिख रहा था। स्टाफ ने उसे कुछ दस्तावेज अपडेट करने की सलाह दी थी।

दो दिनों से लगातार दौड़-धूप के बावजूद टोकन नहीं मिलने पर मनबोध गांडा मानसिक रूप से टूट गया। शुक्रवार सुबह उसने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में उसे देख ग्रामीणों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहरा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *