कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीसरी FIR दर्ज की गई है। यह FIR 8 मई को बेंगलुरु में दर्ज की गई थी। यह शिकायत किसने दर्ज कराई है, SIT ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इस सेक्स स्कैंडल के व्हिसलब्लोअर यानी इस मामले की जानकारी BJP लीडरशिप को देने वाले भाजपा नेता जी.देवराज गौड़ा के खिलाफ सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह FIR 1 अप्रैल को रजिस्टर की गई थी, हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। गौड़ा ने पिछले साल भाजपा लीडरशिप को प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल के बारे में जानकारी दी थी और प्रज्वल को हासन से लोकसभा का टिकट देने को लेकर सचेत किया था। इसके बाद भाजपा ने कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन किया था।
देवराज गौड़ा ने 2023 में प्रज्वल के पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस स्कैंडल की जानकारी देते हुए गौड़ा ने कांग्रेस लीडरशिप पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप लगाया था। एचडी रेवन्ना भी इस सेक्स स्कैंडल में आरोपी हैं और एक विक्टिम की किडनैपिंग के केस में SIT की हिरासत में हैं। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, देश के साथ एयरपोर्ट्स पर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना ने SIT के सामने पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा था, जो 7 मई को खत्म हो गया है। हालांकि, अब तक उनके देश लौटने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।