दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, सीपी में मची अफरातफरी
दिल्ली के केजी मार्ग स्थित प्रसिद्ध परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना की सूचना दमकल विभाग को शाम 3 बजकर 40 मिनट पर मिली. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी चिमनी से शुरू हुई थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्द ही काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, आग केवल किचन के चिमनी क्षेत्र तक सीमित रही और उसे फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया.
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, बाराखंभा रोड स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे मिली. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
