रायपुर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ : रायपुर के सड्डू स्थित ‘कवल मल्टीलेयर’ प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। विधानसभा थाना क्षेत्र की इस फैक्ट्री में आधे घंटे पहले लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, वहीं पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात है।