पाकिस्तान की राह पर मालदीव, इजरायली पासपोर्ट पर हमेशा के लिए लगेगा बैन लगाएंगे मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पाकिस्तान की राह पर चल पड़े हैं। मालदीव अब इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध को स्थायी करने जा रहा है। मुइज्जू ने ऐलान किया है कि इजरायली नागरिकों को किसी भी हालत में मालदीव प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके पहले मालदीव ने इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर तब तक रोक लगाई थी, जब तक कि इजरायल 7 अक्टूबर 2023 के बाद शुरू हुए नरसंहार को रोक नहीं देता। मुइज्जू ने यह कदम पाकिस्तान के दौरे से लौटने के कुछ समय बाद उठाया है। मुइज्जू ने कहा कि उनकी सरकार ऐसा कानून ला रही है, जिसके तहत इजरायली पासपोर्ट रखने वाले किसी भी व्यक्ति के मालदीव में प्रवेश पर बिना किसी शर्त पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। उन्होंने इसे गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ नरसंहार के खिलाफ उठाया गया कदम बताया।

मालदीव ने गाजा में जाारी युद्ध के जवाब में इजरायली पासपोर्ट धारकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। अप्रैल 2025 से लागू इस प्रतिबंध में यह शर्त थी कि प्रवेश पर रोक तब तक रहेगी, जब तक इजरायल 7 अक्टूबर 2023 के बाद शुरू हुए नरसंहार को रोक नहीं देता। नए बिल के तहत इजरायली पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को मालदीव में एंट्री नहीं दी जाएगी, भले ही गाजा के हालात बदल जाएं। राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुइज्जू ने कहा, यह कदम युद्ध के प्रति कोई अस्थायी प्रतिक्रिया नहीं बल्कि एक सिद्धांत का मामला है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दोहरी नागरिकता रखने वाले इजरायली नागरिकों को रोका जाएगा या नहीं। अभी तक जारी व्यवस्था में केवल इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध है। इसका मतलब है कि जिन इजरायली नागरिकों के पास दूसरे देश का पासपोर्ट है, वह उसका इस्तेमाल कर मालदीव में प्रवेश कर सकते हैं। मुइज्जू ने माना कि शायद दूसरे देश का पासपोर्ट रखने वाले इजरायली अभी प्रवेश कर सकेंगे।

मुइज्जू की सरकार ने एक दूसरी बिल भी पेश किया है। यह बिल इजरायली व्यक्तिों और कंपनियों को मालदीव में संपत्ति खरीदने या निवेश करने से रोकेगा। इसमें वे इजरायली भी शामिल होंगे, जिनके पास दूसरे देश की नागरिकता है।

मालदीव ने इजरायल के खिलाफ यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब वह हाल ही में पाकिस्तान का दौरा करने लौटे हैं। मुइज्जू ने बीते 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान का दौरान किया था। यह एक दशक से भी ज्यादा समय में मालदीव के किसी राष्ट्रपति की पहली पाकिस्तान यात्रा थी। इस दौरान वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जलदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा ताकतवर आर्मी चीफ असीम मुनीर से भी मिले थे।