BIG NEWS : ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया। इससे पहले करीब एक हजार CJP समर्थकों को जंतर-मंतर के पास से और CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए। वहीं, वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया है।