सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा: आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। अधिकारियों के मुताबिक, आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग गिराने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर लगभग 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार की। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर फेंके। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, पथराव में शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सीजेपी का प्रदर्शन शनिवार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला था। हालांकि, निषेधाज्ञा लागू होने और पुलिस की तैनाती के कारण प्रदर्शनकारी निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए थे। अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले को 20 सेक्टर में बांटा गया था, जहां वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे थे।

प्रदर्शन से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गया। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर दूसरे स्थानों पर ले जाते समय कुछ लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे। हिरासत में लिए जा रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।