‘गजवा-ए-हिंद’ का जुनून कहां गया? अमेरिका में ट्रक चलाता दिखा पाकिस्तानी फौज का पूर्व अफसर, VIDEO वायरल

किसी जमाने में लोगों की आंखों में ‘गजवा-ए-हिंद’ की पट्टी बांधकर दुनिया पर राज करने का सपना दिखाने वाला वाला PAK फौज का एक बड़बोला रिटायर्ड रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल, ट्रक डाइवर की गुमनाम जिंदगी गुजारने के बाद अब कंटेट क्रिएटर बन गया है. PAK फौज के उस अफसर का नाम है उमर बंगश, जिसकी लोग जमकर मौज ले रहे हैं. एक्स से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम तक उसका वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसे ही एक वीडियो में एक ओर वो सेना की वर्दी में बड़ी-बड़ी लफ्फाजी कर रहा है, दूसरे हिस्से में वो ट्रक चलाते हुए एक पुल पारकर रहा है और गाड़ी ड्राइव करते हुए वीडियो भी बना रहा है. यानी सच्चाई से सामना हुआ तो उसके होश फाख्ता हो गए.

रिटायरमेंट के बाद ढंग की जिंदगी जीने के लिए पाकिस्तान को छोड़कर अमेरिका का रुख करने वाले बंगश के वीडियोज पर नजक डालें तो उनमें उसकी पैसे कमाने की जद्दोजहद को महसूस किया जा सकता है. जिस ‘गजवा-ए-हिंद’ की बात करके वो पाकिस्तानियों को चूरन चटाया करता था, वो खुद कितना बेबस और लाचार हो चुका है कि ट्रक चला रहा है.

कभी गन, रॉकेट लॉन्चर और टैंक संभालने वाले हाथों में 16 चक्के वाले ट्रक की स्टीयरिंग हैं. हालांकि ट्रक चलाना या कोई भी काम करके ईमानदारी से रोजी रोटी कमाना गलत नहीं है. हर काम को सम्मान के नजरिए से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां बात बंगश और इसके जैसे उन पाकिस्तानी फौजियों की हो रही है जो एंटी इंडिया नैरेटिव गढ़कर अपनी अवाम को भारत के खिलाफ भड़काने और बरगलाते हैं. ऐसे लोगों की हालत देखकर लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सैन्य नैरेटिव पर तंज कसते हुए उसकी सही औकात बता रहे हैं.

अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर को हर घंटे 25 डॉलर मिलते हैं. ये एक हैंडसम अमाउंट होता है. इस जीवंत उदाहरण से फर्जी नैरेटिव गढ़ने वालों की क्या हालत होती है, उसे अच्छी तरह से समझा जा सकता है. इसी वजह से कमेंट बॉक्स में एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.

पाकिस्तान में मुल्ला आसिम मुनीर से लेकर तमाम फौजी अफसर जब वर्दी में होते हैं तो भारत को हराने और झुकाने का मुगालता पाले हुए जेहाद की बातें करते हैं. युवाओं का ब्रेन वाश करके हिंदुस्तान में जिहाद करने के लिए भेजते हैं. यही पाकिस्तानी सेना का असली चेहरा है, जो दुनिया अच्छी तरह से जान चुकी है.

भारत के बंटवारे के बाद से ही ऐसे पाकिस्तानी फौजी अफसर भारत के खिलाफ जहर भरते रहते हैं. बड़े सैन्य अधिकारी रिटायर्ड होकर लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और कनाडा में बसकर मौज काटते हैं और इनके ऐसे आज भी संघर्ष कर रहे हैं