पुलिस अधिकारी ने करवा चौथ पर पत्नी को पहली बार दिया गिफ्ट, वो भी Voter ID Card…

रोचक

भारत में कल बड़े ही धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। पत्नियों ने अपने पति के बहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखा और शाम को पूजा करके पतियों ने अपनी पत्नियों का व्रत खुलवाया। मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच करवा चौथ के कुछ निराले रंग देखने को मिले।

मध्य प्रदेश पुलिस ने डिप्टी एसपी संतोष पटेल ने पूजा के बाद अपनी पत्नी को एक अनोखा गिफ्ट दिया। पूजा के बाद उन्होंने अपनी पत्नी एक बॉक्स दिया। इस पर उनकी पत्नी ने कहा कि चलिए आज उन्होंने पहली बार कुछ गिफ्ट तो दिया। पत्नी जब गिफ्ट को खोलती है तो उसमें दो वोटर आईडी कार्ड निकलते हैं। इन्हें देखकर वह अचंभित रह जाती है।

संतोष पटेल बताते हैं कि इससे पहले वह पढ़ने के लिए बाहर रहते थे। इस वजह से वह और उनकी पत्नी वोट नहीं डाल पाए थे और उनका वोटर आईडी कार्ड भी नहीं बन सका था। इस बार वह दोनों वोट डालेंगे।