Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट, एक हफ्ते में 10600 रुपये तक गिरे दाम; चेक करें ताजा भाव

सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2800 रुपये और 10,600 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं। 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,830 रुपये कम होकर 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,47,800 रुपये पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,35,385 रुपये प्रति (Gold Price Today) 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 19 जून को शाम के सत्र में 1,44,361 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 16 जून को सुबह के सत्र में 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 10,609 रुपये कम होकर 2,31,973 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,582 रुपये प्रति किलो था। चांदी में उच्चतम दाम 15 जून को शाम के सत्र में 2,51,488 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 19 जून को सुबह के सत्र में 2,30,982 रुपये प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों