Gold Silver Price Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी में जबरदस्त उछाल, जाने ताजा भाव

आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में जोरदार उछाल देखा गया। आज शनिवार को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम पर करीब ₹20 सस्ता होकर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी ₹3,000 महंगी होकर ₹1,07,100 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है।

बकरीद ईद के दिन चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। शनिवार, 7 जून 2025 को चांदी का भाव बढ़कर ₹1,07,100 प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि शुक्रवार को यानी एक दिन पहले इसका रेट ₹1,04,100 प्रति किलोग्राम था। इस तरह चांदी की कीमत में ₹3,000 की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *