Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव, जानिए ताजा भाव

व्यापार

सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शनिवार को सोने के रेट में 650 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 1000 प्रति किलो की वृद्धि हुई है।नई दरों के बाद सोने के दाम 78,000 और चांदी के रेट 91,000 के पार पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के दाम 71, 150 , 24 कैरेट के दाम 77,600 और 18 ग्राम 58, 220 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 90, 400 रुपए चल रहा है।