Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया बड़ा बदलाव, जाने आज का ताजा भाव

व्यापार

आज शनिवार को सोने के दाम में 220 रुपए का उछाल आया है, वही चांदी की कीमतों में 400 रुपए प्रति किलो की बढोतरी हुई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 63000 और चांदी के दाम 74000 के पार पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के दाम 57, 850 , 24 कैरेट के दाम 63,100 और 18 ग्राम 47330 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 74900 रुपए चल रहा है।