Gold Silver Price Crash: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, ₹4400 तक टूटे दाम! आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 11 सितंबर को बाजार खुलते दोनों धातुओं के दाम धड़ल्ले से नीचे गिरे हैं। वैश्विक बाजार में भी दाम गिरते दिखाई दिए। ऐसे में आज बुलियन मार्केट का क्या ट्रेंड रहने वाला है इसपर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.38% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4346.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.07% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.858 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
आज मार्केट खुलते ही सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1446 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,50,895 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3550 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,30,549 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज बाजार का ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम नीचे गिरते नजर आए हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,51,490 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,38,866 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,618 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,30,650 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
