Gold Silver Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें क्या है ताजा भाव ?

सोने और चांदी की कीमतों में इस समय उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कभी सोना अचानक सस्ता हो रहा, तो कभी एकाएक महंगा हो रहा है। आज शनिवार होने के चलते MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही IBJA गोल्ड रेट का डेटा प्रकाशित करेंगे। ऐसे में बीते कल शाम को जिस स्तर पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज 12 सितंबर को सोने का वही भाव माना जाएगा।

MCX पर सोने की ताजा कीमत की बात करें तो 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.08% सस्ता होकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यानी MCX पर सोने के भाव में कमी आई है। वहीं, बुलियंस के अनुसार सोने के भाव की बात करें तो आज 12 सितंबर को सोने की कीमत 153240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

IBJA के अनुसर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1170 रुपये सस्ती होकर 151938 रुपये (IBJA Gold Rate) हो गई है। वैश्विक स्तर पर 0.39 फीसदी टूटकर 4390 डॉलर प्रति औंस (Gold Price on Comex) हो गया।