Gold Silver Price Today: सोना और चांदी के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव, जानें ताज़ा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार को देश में 24 कैरेट सोना 10 रुपया बढ़कर 153,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 140,443 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चांदी 1750 रुपये टूटकर 250,840 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें, तो यहां अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.14% मजबूत होकर 153135 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज कर रहा था, जबकि जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.34% कमजोर होकर 250615 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।
