Gold-Silver Price Today: खुलते ही सोने ने लगाई छलांग, लेकिन चांदी हुई धड़ाम, जानें ताज़ा भाव
सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतें उंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जबकि चांदी में हल्की नरमी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी ऊंचे स्तर के आसपास बनी हुई है।
24 कैरेट सोने का रेट करीब ₹15,000 से ₹15,300 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹13,900 से ₹14,500 प्रति ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो भारत में इसकी कीमत करीब ₹2.52 लाख से ₹2.58 लाख प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है, जो हाल के दिनों में तेजी के बाद थोड़ी स्थिरता दिखा रही है।
