Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में गिरावट जारी, जानिए आज कितना सस्ता हुआ ?

25 जून 2026 यानी गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दबाव साफ नजर आ रहा है। भारत में 24 कैरेट सोना 1.41 से 1.43 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग ₹250–₹300 तक सस्ता हुआ है। जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब ₹250 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतें लगभग ₹2.14 लाख प्रति किलो के स्तर पर स्थिर हैं, लेकिन पिछले कारोबारी सत्र में इसमें भी बड़ी गिरावट देखी गई थी।

दरअसल, इससे एक दिन पहले बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली थी, जब सोना करीब ₹2,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4,400 प्रति किलो तक लुढ़क गई थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिसने निवेशकों का रुख सोने से दूर कर दिया है।