Gold Silver Price Today: सोने और चांदी दोनों में गिरावट, जानें ताज़ा भाव
सोने चांदी की कीमतों में तेजी का दौरा जारी है। जुलाई से पहले सप्ताह में पीली धातु में जबर तेजी देखी गई। जून के महीने में सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखी गई थी। लेकिन जुलाई शुरू होते ही गोल्ड के तेवर बदल गए। भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड और सिल्वर की ट्रेडिंग होती है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते MCX बंद रहता है। ऐसे में शुक्रवार का ही रेट माना जाता है। IBJA भी शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता।
शुक्रवार को एमसीएक्स पर गोल्ड थोड़ी सी गिरावट के साथ बंद हुआ। उस बंद के अनुसार आज यानी 5 जुलाई रविवार को सोने का ताजा भाव 147378 रुपये प्रति दस ग्राम है।
वहीं, बात करें अगर IBJA की तो इस सप्ताह IBJA ने जो अंतिम बार रेट जारी किए थे उसके अनुसार रविवार 5 जुलाई के दिन 24 कैरेट (999) गोल्ड का ताजा भाव 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 134051 रुपये है।
