Gold Silver Price Today: उछाल के बाद धड़ाम हुए गोल्ड-सिल्वर के दाम, जानें ताज़ा भाव

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर की मजबूती के बीच कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशक और खरीददार दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.17% तक गिरा और कीमत 6.90 डॉलर चढ़कर 4,133 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price) के दामों में उछाल आई है। चांदी 0.23% चढ़कर यह 60.890 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.44 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.24 लाख से ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।